
सक्ती – लवसरा गांव में साहू परिवार के द्वारा आयोजित श्रीमद भागवत कथा में आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला. कथा में शामिल होने जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू एवं सक्ती के पूर्व विधायक डॉ. खिलावन साहू पहुंचे, जहां उन्होंने व्यासपीठ से आशीर्वाद लिया.
इस अवसर पर जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू ने कहा कि साहू परिवार में आयोजित श्रीमद भागवत कथा में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है. ऐसे धार्मिक आयोजन से समाज में श्रद्धा, भक्ति और सकारात्मक संस्कारों का संचार होता हैं.
वहीं, सक्ती के पूर्व विधायक डॉ. खिलावन साहू ने कहा कि श्रीमद भागवत कथा जैसे धार्मिक आयोजन से क्षेत्र में सुख-शांति, सद्भाव और सामाजिक एकता का वातावरण बनता है.
कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे.