छत्तीसगढ़सक्ती

Sakti – सांसद कमलेश जांगड़े के मुख्य आतिथ्य में जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव संपन्न, विद्यार्थियों को मिली साइकिल, गणवेश और सहायक उपकरण

सक्ती – जैजैपुर के सद्भावना भवन में जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन जांजगीर-चांपा लोकसभा सांसद कमलेश जांगड़े के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को सरस्वती साइकिल योजना के तहत साइकिल, गणवेश वितरित किए गए तथा समावेशी शिक्षा के अंतर्गत विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को सहायक उपकरण भी प्रदान किए गए।

मुख्य अतिथि सांसद कमलेश जांगड़े ने कहा कि शिक्षा सशक्त समाज और विकसित राष्ट्र की सबसे मजबूत नींव है। उन्होंने कहा कि केन्द्र और छत्तीसगढ़ सरकार प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे और सभी को समान अवसर मिलें।

सांसद ने विद्यार्थियों से परिश्रम, अनुशासन और नियमित अध्ययन का संकल्प लेने का आह्वान करते हुए नए शैक्षणिक सत्र के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही विकसित भारत के भविष्य के निर्माता हैं। साथ ही पालकों और शिक्षकों से बच्चों के सर्वांगीण विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान सांसद ने विद्यार्थियों, पालकों एवं शिक्षकों से आत्मीय संवाद भी किया। बच्चों के उत्साह और आत्मविश्वास की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि समावेशी, गुणवत्तापूर्ण और संस्कारयुक्त शिक्षा ही आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत की मजबूत आधारशिला है।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष द्रौपदी कीर्तन चंद्रा, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि परदेशी खूंटे, जिला शिक्षा अधिकारी कुमुदिनी बाघ द्विवेदी, शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button