छत्तीसगढ़सक्ती

Sakti – विधायक निवास में रक्षाबंधन महोत्सव: विधायक रामकुमार यादव की कलाई पर बहनों ने बांधी राखी

सक्ती – चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के जमगहन गांव में विधायक रामकुमार यादव के निवास पर रक्षाबंधन महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में महिलाएं और बहनें पहुंचीं। महिलाओं ने विधायक रामकुमार यादव की कलाई पर राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का संदेश दिया।

इस अवसर पर विधायक रामकुमार यादव ने सभी बहनों का आत्मीयता से स्वागत किया और राखी बंधवाने के बाद उन्हें भेंट प्रदान कर सम्मानित किया। विधायक के इस आत्मीय व्यवहार से महिलाओं में खासा उत्साह और खुशी देखने को मिली।

विधायक रामकुमार यादव ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पवित्र पर्व है। यह पर्व समाज में समानता, भाईचारे और आपसी सद्भाव का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र की बहनों का स्नेह और आशीर्वाद उनके लिए हमेशा महत्वपूर्ण रहेगा।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने विधायक को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। पूरे आयोजन में आत्मीयता, उत्साह और सौहार्द का माहौल बना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button