छत्तीसगढ़सक्ती

Sakti – वेदांता पावर की ‘आरोग्य परियोजना’ बनी ग्रामीणों का सहारा, 4,600 नागरिकों को मिला स्वास्थ्य लाभ

सक्ती – वेदांता पावर सक्ती थर्मल प्लांट (VPSTP) की ‘आरोग्य परियोजना’ के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं लगातार पहुंचाई जा रही हैं। परियोजना के तहत सिंघीतराई, ओड़ेकेरा और निमोही ग्राम पंचायतों में संचालित चलित स्वास्थ्य इकाई से अब तक 152 स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर लगाए गए हैं, जिनसे करीब 4,600 नागरिक लाभान्वित हुए हैं।

पीएचडी रूरल डेवलपमेंट फाउंडेशन, नई दिल्ली के सहयोग से संचालित इस मोबाइल हेल्थ यूनिट में एमबीबीएस डॉक्टर सहित प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मी सेवाएं दे रहे हैं। शिविरों में ग्रामीणों को निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श, प्राथमिक उपचार और सामान्य बीमारियों की दवाइयां उपलब्ध कराई जाती हैं। वहीं मधुमेह, उच्च रक्तचाप और खून की कमी जैसी स्वास्थ्य समस्याओं की जांच भी की जाती है।

इसके साथ ही महिला एवं शिशु स्वास्थ्य, स्तनपान, पोषण, स्वच्छता और जलजनित बीमारियों से बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में ही स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध होने से सामान्य उपचार के लिए दूर नहीं जाना पड़ता। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए भी यह पहल काफी उपयोगी साबित हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button