छत्तीसगढ़जैजैपुरडभरामालखरौदासक्ती

Sakti : आमनदुला में सामुदायिक भवन निर्माण का किया गया भूमि पूजन, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई जिला पंचायत सदस्य पूर्णिमा खूंटे

सक्ती – मालखरौदा जनपद पंचायत क्षेत्र के आमनदुला गांव में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया गया. कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य पूर्णिमा खूंटे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं, जहां ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया. ग्रामीणों में सामुदायिक भवन निर्माण को लेकर उत्साह और खुशी का माहौल देखा गया.

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य पूर्णिमा खूंटे ने कहा कि लाखों रुपये की लागत से बनने वाले इस सामुदायिक भवन का आज भूमि पूजन किया गया है, जो भविष्य में आम जनता के सुख-दुख के कार्यों, सामाजिक आयोजनों एवं बैठकों के लिए उपयोगी साबित होगा.

कार्यक्रम के दौरान जनपद पंचायत मालखरौदा की पूर्व अध्यक्ष लकेश्वरी देवा लहरे समेत जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button