
सक्ती – शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घिवरा में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस का आयोजन हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के माहौल में मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई, तत्पश्चात राष्ट्रगान गाया गया.
इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी गई. बच्चों ने गीत एवं नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से देशभक्ति और संविधान के महत्व को दर्शाया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा. कार्यक्रम में विद्यालय के संस्था प्रमुख लक्ष्मीनारायण डडसेना, ग्राम पंचायत घिवरा के सरपंच, जनप्रतिनिधिगण एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.
वक्ताओं ने अपने संबोधन में गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को संविधान के मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी.