

सक्ती – सक्ती जिले में एक निर्वाचित महिला जनप्रतिनिधि के पति को लेकर कुछ गंभीर आरोप सामने आने की चर्चा है। सूत्रों के अनुसार, महिला जनप्रतिनिधि के स्थान पर उनके पति द्वारा प्रतिनिधित्व किए जाने तथा महिला समूहों और संबंधित राजनीतिक दल की महिला कार्यकर्ताओं को इंस्टाग्राम एवं व्हाट्सऐप के माध्यम से कथित तौर पर आपत्तिजनक संदेश भेजने और व्हाट्सऐप कॉल के जरिए दबाव बनाए जाने की बात सामने आ रही है। सक्ती जिले में उठ रहे इन सवालों पर अब सबकी नजर है। फिलहाल मामला कई सवाल पैदा कर रहा है। अब देखना होगा कि संबंधित पक्ष इन आरोपों पर क्या प्रतिक्रिया देता है और तथ्यों की पुष्टि किस तरह होती है।
