छत्तीसगढ़सक्ती

Sakti : डॉ. खिलावन साहू के मुख्य आतिथ्य में नगरदा मड़ई मेला अंतर्गत डांस प्रतियोगिता संपन्न

सक्ती – जिले के ग्राम पंचायत नगरदा में वर्षों से चली आ रही मड़ई मेला परंपरा के अंतर्गत कबड्डी प्रतियोगिता के साथ-साथ आयोजित डांस प्रतियोगिता का शुभारंभ 29 जनवरी को सक्ती विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक डॉ. खिलावन साहू ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर किया।

संबोधन में डॉ. खिलावन साहू ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं द्वारा इस वर्ष किया गया सफल आयोजन प्रशंसनीय है और इससे ग्रामीण क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को मजबूती मिलती है।

इस दौरान सरपंच, बॉम्बे लाल यादव, पूर्व सरपंच जागेश्वर सिदार, शिव कंवर, लता विजेन्द्र कंवर, रामलाल राठौर, करम सिंह कंवर, तुलेश्वर साहू, दीपक कंवर, राजेश साहू, दिनेश राठौर, संतोष कंवर, राम गोपाल साहू, रमेश राठौर, युवराज साहू, शंकर बरेठ, कृष्णा साहू, मंजीत कंवर, हरीश साहू, सोमनाथ राठौर, लाला केवट, राजेन्द्र कंवर, रोशन कंवर, अंजोर कंवर, धरम कंवर, अजय कंवर, भगदन केवट सहित अन्य लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button