सक्ती – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सक्ती के पं. दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम में 7100 आशीर्वाद दीपक जलाए गए. जांजगीर लोकसभा सांसद कमलेश जांगड़े के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस कार्यक्रम में सक्ती कलेक्टर जयश्री जैन सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे.इस अवसर पर सांसद कमलेश जांगड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री …

सक्ती – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सक्ती के पं. दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम में 7100 आशीर्वाद दीपक जलाए गए. जांजगीर लोकसभा सांसद कमलेश जांगड़े के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस कार्यक्रम में सक्ती कलेक्टर जयश्री जैन सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे.
इस अवसर पर सांसद कमलेश जांगड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आशीर्वाद के दीपक जलाए गए हैं। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है. इसी अभियान के तहत सक्ती में 7100 दीपक प्रज्वलित किए गए हैं, जबकि पूरे जांजगीर लोकसभा क्षेत्र में 71 हजार आशीर्वाद दीपक जलाए गए हैं.
सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है. उनके जन्मदिन को केवल उत्सव के रूप में नहीं, बल्कि सेवा कार्यों के माध्यम से सार्थक बनाने का प्रयास किया जा रहा है. कार्यक्रम के दौरान दीप प्रज्वलन के साथ प्रधानमंत्री के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की गई.
