छत्तीसगढ़जांजगीर चाम्पा

Janjgir-Champa: अकलतरा में कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप का भव्य स्वागत, रजनी साहू के नेतृत्व में जुटे भाजपा कार्यकर्ता

जांजगीर-चांपा – कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप अपने जांजगीर प्रवास के दौरान अकलतरा पहुंचे। इस दौरान अकलतरा के शास्त्री चौक के पास जिला सहकारी केंद्रीय बैंक बिलासपुर के उपाध्यक्ष श्रीमती रजनी साहू के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया।

स्वागत कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री श्री कश्यप का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया और उनका स्वागत करते हुए उत्साह व्यक्त किया। इस अवसर पर जांजगीर-चांपा लोकसभा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े भी मौजूद रहीं।

मंत्री केदार कश्यप के अकलतरा पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर उनका स्वागत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button