छत्तीसगढ़सक्ती

भाजपा हसौद मंडल अध्यक्ष शत्रुघन यादव ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

सक्ती – भारतीय जनता पार्टी हसौद मंडल के अध्यक्ष शत्रुघन यादव ने क्षेत्रवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को स्मरण करने का पावन अवसर है। यह राष्ट्रीय पर्व हमें देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रहित के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने की प्रेरणा देता है।

शत्रुघन यादव ने सभी क्षेत्रवासियों से आपसी भाईचारे एवं सद्भाव के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी के सुख, शांति, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button