छत्तीसगढ़सक्ती

जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू ने क्षेत्रवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

सक्ती – जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक बालेश्वर साहू ने क्षेत्रवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

विधायक बालेश्वर साहू ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को स्मरण करने का पावन अवसर है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने तथा राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर विकसित एवं समृद्ध भारत के निर्माण में सहभागी बनें। विधायक ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी नागरिकों के सुख, शांति, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button