छत्तीसगढ़रायपुर

Raipur – सांसद कमलेश जांगड़े ने राज्यपाल व विधानसभा अध्यक्ष से की मुलाकात, क्षेत्र के विकास पर हुई चर्चा

रायपुर – जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद कमलेश जांगड़े ने शुक्रवार को रायपुर में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से राजभवन में तथा विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान सांसद कमलेश जांगड़े ने जांजगीर-चाम्पा लोकसभा क्षेत्र से जुड़े विकास कार्यों, शैक्षणिक प्रगति और जनहित के विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर दोनों वरिष्ठ नेताओं से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने क्षेत्र की आवश्यकताओं और विकास की प्राथमिकताओं से भी उन्हें अवगत कराया।

सांसद जांगड़े ने कहा कि जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, बेहतर शिक्षा व्यवस्था और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाना उनकी निरंतर प्रतिबद्धता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को गति देने के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button