
सक्ती – डुमरपारा में किसानों द्वारा अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर किए गए चक्काजाम के दौरान स्थिति को संभालते हुए जिला पंचायत सदस्य आयुष शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत कर त्वरित समाधान कराया।
आयुष शर्मा की पहल पर प्रशासन और किसानों के बीच सहमति बनी, जिसके बाद चक्काजाम समाप्त हुआ। किसानों ने समाधान मिलने पर संतोष जताया और जिला पंचायत सदस्य का आभार व्यक्त किया।