छत्तीसगढ़जैजैपुरडभरामालखरौदासक्ती

Sakti : जिला साहू संघ सक्ती के नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष प्रकाश साहू ने वरिष्ठ नेताओं से भेट कर ले रहे है आशीर्वाद

सक्ती – जिला साहू संघ सक्ती के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष प्रकाश साहू चुनाव में विजय प्राप्त करने के पश्चात समाज के वरिष्ठजनों एवं प्रमुख जनप्रतिनिधियों से भेंट कर आशीर्वाद ले रहे है। इस क्रम में उन्होंने प्रदेश साहू संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेन्द्र साहू, विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल एवं सांसद कमलेश जांगड़े से मुलाकात कर मार्गदर्शन प्राप्त किया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रकाश साहू ने कहा कि समाज अपनी जगह सर्वोपरि है, लेकिन समाज को सशक्त और मजबूती प्रदान करने के लिए पक्ष-विपक्ष दोनों के साथ संतुलन बनाकर चलना आवश्यक है। इसी समन्वय से समाज का सर्वांगीण विकास संभव है। प्रकाश साहू ने यह भी कहा कि वर्तमान समय में साहू समाज में एकजुटता का भाव स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है, जो आने वाले समय में समाज को नई दिशा और मजबूती प्रदान करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button