छत्तीसगढ़जैजैपुरडभरामालखरौदासक्ती

Sakti : शासकीय कन्या हाई स्कूल सिंघरा में निःशुल्क साइकिल का वितरण, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई जिला पंचायत सदस्य पूर्णिमा खूंटे

सक्ती – सिंघरा के शासकीय कन्या हाई स्कूल में छात्राओं को निःशुल्क साइकिल का वितरण किया गया. कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य पूर्णिमा खूंटे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य पूर्णिमा खूंटे ने छात्राओं को शिक्षा का महत्व और उन्हें नियमित रूप से स्कूल आने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि निःशुल्क साइकिल मिलने से छात्राओं को स्कूल आने-जाने में सहूलियत होगी और उनका सफर आसान होगा. इससे बालिकाओं की नियमित उपस्थिति बढ़ेगी तथा शिक्षा के प्रति उनका उत्साह भी बढ़ेगा.

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार, जनप्रतिनिधि एवं छात्राएं उपस्थित रहीं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button