
सक्ती – जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू ने नियुक्ति पत्र जारी करते हुए नीलम चन्द्रा को जिला खनिज शाखा सक्ती के लिए प्रतिनिधि नियुक्त किया है. नीलम चंद्रा अभी वर्तमान में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जैजैपुर के कोषाध्यक्ष है. नीलम चन्द्रा को मिली इस जिम्मेदारी से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है.
इस दौरान नीलम चन्द्रा ने विधायक बालेश्वर साहू का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहां की खनिज शाखा के लिए प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है. क्षेत्र की विकास और संगठन के दिशा-निर्देश के अनुरूप अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वहन करने की बात कही है.