डभरा
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल पहुंचे डभरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमल पटेल ने किया आत्मीय स्वागत

सक्ती – छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल आज एक दिवसीय सक्ती जिले के दौरे पर रहे और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए. इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल नगर पंचायत डभरा पहुंचे जहां जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमल पटेल के निवास पहुंचे जहां कमल पटेल एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने साल भेट और पुष्प माला पहना कर स्वास्थ्य मंत्री का आत्मीय स्वागत किया, छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री के डभरा नगर आगमन से लोगों में खुशी की लहर है. इस दौरान जांजगीर सांसद कमलेश जांगड़े, सक्ती पूर्व विधायक डॉ. खिलावन साहू समेत भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे.