छत्तीसगढ़सक्ती

Sakti – वेदांता पावर की ‘सखी परियोजना’ से महिलाओं को मिल रही आत्मनिर्भरता की राह, 30 महिलाएं सीख रहीं ब्यूटी वेलनेस के गुर

सक्ती – वेदांता पावर लिमिटेड के सक्ती थर्मल प्लांट द्वारा संचालित ‘सखी परियोजना’ के तहत ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी कड़ी में  ग्राम पंचायत की 30 महिलाओं को ब्यूटी वेलनेस का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

तीन माह की अवधि वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिलाओं को हेयर स्टाइलिंग, मेकअप, हेयर स्पा, ब्लिचिंग, थ्रेडिंग और वैक्सिंग जैसे आधुनिक ब्यूटी वेलनेस कौशल सिखाए जा रहे हैं। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद महिलाएं स्वरोजगार स्थापित कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकेंगी।

परियोजना का संचालन स्वयंसेवी संस्था ‘स्रोत’ के सहयोग से किया जा रहा है। प्रशिक्षु चंद्रकुमारी राठिया, पद्मा राठिया और विजया चौहान ने बताया कि इस प्रशिक्षण से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ा है और वे अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए तैयार हो रही हैं।

पूर्व सरपंच नान कुंवर राठिया ने बताया कि प्रशिक्षण को लेकर गांव की महिलाओं में काफी उत्साह है। उन्होंने कहा कि ऐसे कौशल विकास कार्यक्रम महिलाओं को गांव में ही रोजगार और आजीविका के अवसर उपलब्ध कराने में मददगार साबित होंगे।

वेदांता पावर की ‘सखी परियोजना’ के अंतर्गत ब्यूटी वेलनेस प्रशिक्षण के साथ-साथ ,  और ओड़ेकेरा में सिलाई प्रशिक्षण केंद्र भी संचालित किए जा रहे हैं, जिनसे करीब 120 महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं। कंपनी का उद्देश्य सामुदायिक विकास कार्यक्रमों के माध्यम से क्षेत्र की महिलाओं को सशक्त बनाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाकर क्षेत्रीय विकास में सहभागी बनाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button