
सक्ती – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सक्ती जिले के हसौद पहुँचे, जहाँ उन्होंने 251 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। गायत्री परिवार ने मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया.
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित 140 नवविवाहित जोड़ों को 36-36 हजार रुपए की सहायता राशि के चेक भेंट कर आशीर्वाद दिया. सहायता राशि मिलने पर नवदम्पत्तियों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया.
महायज्ञ के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि 251 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में शामिल होना मेरा सौभाग्य है. ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सुख, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं.
कार्यक्रम में सक्ती जिला प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे.