छत्तीसगढ़सक्ती

Sakti – विधायक रामकुमार यादव ने बढ़ाया शिक्षकों का सम्मान, 700 शिक्षकों को किया सम्मानित

सक्ती – नगर पंचायत डभरा में विधानसभा स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव के द्वारा किया गया, कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं खरसिया विधायक उमेश पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के करीब 700 शिक्षकों का सम्मान किया गया। शिक्षकों को सम्मान पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को सराहा गया। समारोह में बड़ी संख्या में शिक्षक एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री उमेश पटेल ने कहा कि शिक्षक समाज निर्माण और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा के साथ संस्कार और सही दिशा देने में शिक्षकों का योगदान अहम है।

वही विधायक रामकुमार यादव ने कहां की आज हम सिर्फ शिक्षकों का सम्मान नहीं कर रहे हैं, बल्कि उस पूरी शिक्षा व्यवस्था और संस्कार को सम्मान दे रहे हैं, जो हमारे समाज का भविष्य तैयार करती है।

सम्मान समारोह के दौरान शिक्षकों में खासा उत्साह देखने को मिला। सम्मान प्राप्त करने वाले शिक्षकों ने इस पहल के लिए विधायक रामकुमार यादव का आभार जताया। समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों के योगदान को मंच से विशेष रूप से सराहा गया।

इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमल पटेल, पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर, जिला शिक्षा अधिकारी कुमुदिनी द्विवेदी, डभरा नगर पंचायत अध्यक्ष दीपक साहू, जिला पंचायत सदस्य शांति ताराचंद साहू, जिला पंचायत सदस्य सरोज दुष्यंत डडसेना, पूर्व जिला पंचायत सदस्य तुलसी देवी साहू, डभरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओम प्रकाश पटेल, विधायक प्रतिनिधि सुनील चन्द्रा समेत जनप्रतिनिधि एवं शिक्षक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button