छत्तीसगढ़सक्ती

Sakti : नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विपक्ष के रवैये से महिलाओं के सशक्तिकरण को आघात

सक्ती – भाजपा कार्यालय सक्ती में महिला मोर्चा द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में नेताओं ने अपनी बात रखी. प्रेस वार्ता में जांजगीर-चांपा लोकसभा सांसद कमलेश जांगड़े, जिला पंचायत जांजगीर-चांपा की अध्यक्ष सत्यलता मिरी, प्रदेश उपाध्यक्ष मीरा पतकी, जिला पंचायत सक्ती की अध्यक्ष द्रौपदी चंद्रा सहित अन्य वक्ता मौजूद रहे.

सांसद कमलेश जांगड़े ने अधिनियम को महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि इससे संसद और विधानसभा में महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व मिलेगा. उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया कि राजनीतिक स्वार्थ के चलते इस महत्वपूर्ण मुद्दे को लंबे समय तक रोका गया.

जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता मिरी ने कहा कि महिलाओं के अधिकार और समान भागीदारी को सुनिश्चित करना आवश्यक है, लेकिन विपक्ष ने इसे राजनीतिक रंग देकर बाधाएं उत्पन्न कीं. उन्होंने बताया कि महिला आरक्षण का मुद्दा वर्षों तक लंबित रहा और कई बार संसद में इस पर विरोध देखने को मिला.

प्रदेश उपाध्यक्ष मीरा पतकी ने भी अधिनियम को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है, जबकि विपक्ष इस मुद्दे पर गंभीर नहीं रहा.

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री मोहनकुमारी साहू, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष धनेश्वरी साहू, सेवती साहू, रीता पटेल, अनीता गोपाल सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button