छत्तीसगढ़सक्ती

जांजगीर चाम्पा : किसान स्कूल में गायत्री यज्ञ 5 मई को

जांजगीर-चाम्पा. किसान स्कूल बहेराडीह में वरिष्ठ पत्रकार स्व. कुंजबिहारी साहू की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर गत वर्ष की भांति 5 मई को सुबह 8 बजे गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया है. उक्ताशय की जानकारी देते हुए वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह के संचालक दीनदयाल यादव ने बताया कि किसान स्कूल की स्थापना कृषि क्षेत्र में युवा पीढ़ी को जोड़ने, जैविक कृषि को बढ़ावा देने, एकीकृत कृषि प्रणाली पर जोर देने तथा कृषि को ब्यापार के रूप में अपनाने की जरूरत को लेकर छत्तीसगढ़ राज्य के किसानों के सहयोग से किया गया है, वहीं देशी बीजों को संरक्षित करने, विलुप्त चीजों को सहेजने का काम किसान स्कूल में किसानों के सहयोग से निरंतर प्रयास किया जा रहा है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button