छत्तीसगढ़सक्ती

Sakti – खाद घोटाले में बड़ी कार्रवाई: 43.67 लाख की गड़बड़ी, प्रभारी संस्था प्रबंधक पर FIR के निर्देश

सक्ती – सहकारिता विभाग की जांच में सेवा सहकारी समिति मर्यादित, चंद्रपुर में रासायनिक खाद के स्टॉक में बड़ी वित्तीय अनियमितता सामने आई है। जांच में 3850 बोरी खाद के स्टॉक में 43 लाख 67 हजार 283 रुपये की गड़बड़ी पाए जाने के बाद सहकारिता विभाग ने प्रभारी संस्था प्रबंधक पीतांबर निषाद को पद से हटाकर उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।

सहायक आयुक्त सहकारिता द्वारा 17 जुलाई को जारी आदेश में थाना चंद्रपुर में एफआईआर दर्ज कराने तथा की गई कार्रवाई से विभाग को अवगत कराने के निर्देश दिए गए हैं। विभागीय जांच में यह भी सामने आया कि भौतिक सत्यापन के दौरान स्टॉक में 3377 बोरी खाद कम मिली, जबकि पूर्व वर्ष की 473 बोरी बचत खाद का भी रिकॉर्ड नहीं मिला।

विभाग का कहना है कि अब मामले की पुलिस जांच के दौरान आर्थिक अनियमितता, कथित गबन और अन्य जिम्मेदार व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद सहकारी समितियों में खाद वितरण व्यवस्था और स्टॉक प्रबंधन पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button