छत्तीसगढ़सक्ती

Sakti – प्रदेश संयोजिका दिव्या कलिहारी का 17 अगस्त को सक्ती आगमन, साहू समाज के महिला पदाधिकारियों से करेंगी संवाद

सक्ती – छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ (महिला प्रकोष्ठ) की प्रदेश संयोजिका दिव्या कलिहारी का 17 अगस्त 2026 को सक्ती जिले की पावन धरा पर प्रथम आगमन होने जा रहा है। उनके आगमन को लेकर साहू समाज में उत्साह का माहौल है।

इस दौरान प्रदेश संयोजिका दिव्या कलिहारी साहू समाज की नारी शक्ति से सामाजिक संगठन को मजबूत करने और समाजहित के विभिन्न विषयों को लेकर चर्चा एवं संवाद करेंगी। कार्यक्रम में संगठन की आगामी गतिविधियों, महिला सहभागिता तथा सामाजिक एकजुटता को लेकर भी विचार-विमर्श किए जाने की संभावना है।

कार्यक्रम में जिला साहू संघ सक्ती के ग्रामीण, परिक्षेत्र, तहसील एवं जिला स्तर की महिला पदाधिकारियों की उपस्थिति प्रार्थनीय है। समाज की महिला पदाधिकारियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।

प्रदेश संयोजिका के प्रथम सक्ती आगमन को लेकर जिला साहू संघ एवं महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों द्वारा तैयारियां की जा रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button