छत्तीसगढ़सक्ती

टोकन और बैंक डीओ के बाद भी वाहन नहीं मिला, Kia Mousa रायगढ़ पर गंभीर आरोप

सक्ती – छत्तीसगढ़ सरकार की ऑटो एक्सपो योजना के तहत आरटीओ और इंश्योरेंस में 50 प्रतिशत तक की छूट आम नागरिकों को राहत देती है, लेकिन रायगढ़ स्थित Kia Mousa शोरूम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि टोकन राशि और बैंक डीओ (डिलीवरी ऑर्डर) लेने के बावजूद वाहन की डिलीवरी जानबूझकर रोकी जा रही है।

इस मामले में पीड़ित पत्रकार राहुल अग्रवाल हैं। जानकारी के अनुसार, 10 जनवरी को Kia Seltos HTK (O) मॉडल की बुकिंग के लिए ₹10,000 की टोकन राशि शोरूम के खाते में जमा की गई थी। इसके बाद 23 जनवरी को बैंक ऑफ बड़ौदा, सक्ती शाखा से वाहन के लिए डीओ लेटर भी जारी कराया गया। सभी दस्तावेज़ पूरे होने के बावजूद 27 जनवरी तक वाहन की डिलीवरी नहीं दी गई।

आरोप है कि शोरूम के सेल्स प्रतिनिधि द्वारा लगातार आश्वासन देकर मामले को टालमटोल किया जाता रहा। इससे ऑटो एक्सपो योजना की वैधता समाप्त होने का खतरा भी बन गया है। जब इस संबंध में शोरूम प्रबंधन से संपर्क किया गया, तो कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला।

पीड़ित का कहना है कि इस लापरवाही से उन्हें मानसिक तनाव के साथ आर्थिक नुकसान की आशंका है। उपभोक्ता अधिकारों के जानकार इसे सेवा में गंभीर कमी मान रहे हैं। यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ, तो पीड़ित ने उपभोक्ता फोरम, प्रशासन और Kia के उच्च प्रबंधन से शिकायत की चेतावनी दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button