छत्तीसगढ़जैजैपुर

Sakti : ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित, जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू रहे मुख्य अतिथि

सक्ती – ब्लॉक स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन जैजैपुर ब्लॉक के भोथिया गांव में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू शामिल हुए।

इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के निष्ठावान, संघर्षशील एवं समर्पित कार्यकर्ताओं का फूल-मालाओं से सम्मान किया गया। यह सम्मान उन कार्यकर्ताओं को समर्पित रहा, जिन्होंने हर कठिन परिस्थिति में कांग्रेस के झंडे को मजबूती से थामे रखा और संगठन के लिए निरंतर कार्य किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कांग्रेस की रीति-नीति, विचारधारा एवं जनहित के संकल्पों को गाँव-गाँव और घर-घर तक पहुँचाने का दृढ़ संकल्प लिया।

विधायक बालेश्वर साहू ने अपने संबोधन में कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता, उत्साह और संगठन के प्रति विश्वास ही आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी की सबसे बड़ी ताकत बनेगा।

कार्यक्रम में विशेष रूप से सक्ती जिला के कांग्रेस जिलाध्यक्ष रश्मि गवेल, जैजैपुर ब्लॉक अध्यक्ष नंदकुमार चंद्रा, बम्हनीडीह ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button