छत्तीसगढ़सक्ती

जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू ने वीर सपूतों के बलिदान को याद करते हुए क्षेत्रवासियों को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की दी बधाई

सक्ती – जैजैपुर विधायक बालेश्वर ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वीर सपूतों के बलिदान को याद किया है और उनकी बलिदान को याद करते हुए पूरे क्षेत्र वासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है.

विधायक बालेश्वर साहू ने कहां की 15 अगस्त आजादी का पर्व है, उन वीर सपूतों के बलिदान को याद करने का दिन है. जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर देश को स्वतंत्र कराया. तिरंगा राष्ट्र की आन, बान और शान का प्रतीक है. इससे हम गौरवशाली अतीत को याद करते हैं. भविष्य के निर्माण के लिए संकल्पित होते हैं. देश की एकता, अखंडता और स्वतंत्रता को बनाए रखने में सभी को अपनी भूमिका निभानी होगी. उन्होंने युवाओं से देश सेवा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया. साथ ही समाज में एकता, भाईचारा और विकास का संदेश फैलाने को कहा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button