छत्तीसगढ़जैजैपुरडभरामालखरौदासक्ती

Sakti : घिवरा गांव में 33 वर्षों बाद अखण्ड श्री राम नाम सप्ताह महायज्ञ का भव्य शुभारंभ

सक्ती – जैजैपुर जनपद क्षेत्र के घिवरा गांव में आज 21 जनवरी से अखण्ड श्री राम नाम सप्ताह महायज्ञ का विधिवत शुभारंभ हो गया है। यह धार्मिक आयोजन 21 जनवरी से 28 जनवरी तक चलेगा। विशेष बात यह है कि पूरे 33 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद गांव में श्री राम नाम सप्ताह महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों में भारी उत्साह और श्रद्धा का वातावरण देखने को मिल रहा है।

महायज्ञ के शुभारंभ से पूर्व पूरे गांव में हरिकिर्तन के साथ भव्य जुलूस निकाला गया। इसके पश्चात महायज्ञ स्थल पर भगवान श्री राम, लक्ष्मण, माता सीता एवं हनुमान जी की मूर्तियों की स्थापना वैदिक मंत्रोच्चारण एवं विधिवत पूजा-अर्चना के साथ की गई। आयोजन के साथ ही गांव में भक्तिमय माहौल बन गया है। बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रद्धालु राम नाम जप, भजन-कीर्तन एवं विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता कर रहे हैं। महायज्ञ की सफलता को लेकर आयोजन समिति एवं ग्रामीणों द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं। यह आयोजन न केवल धार्मिक चेतना को सुदृढ़ कर रहा है, बल्कि गांव में सामाजिक एकता और सद्भाव का संदेश भी दे रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button