छत्तीसगढ़सक्ती

Sakti – नक्सली हिड़मा के कथित महिमामंडन पर भाजपा का कांग्रेस पर हमला

सक्ती – भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल ने कांग्रेस विधायक अटल श्रीवास्तव द्वारा कथित रूप से नक्सली कमांडर हिड़मा के महिमामंडन किए जाने के मुद्दे पर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने इसे छत्तीसगढ़ की शांति, लोकतंत्र तथा नक्सली हिंसा में शहीद हुए जवानों और प्रभावित परिवारों का अपमान बताया है।

भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल ने जारी बयान में कहा कि हिड़मा पर झीरम घाटी हमला, ताड़मेटला कांड तथा बस्तर संभाग में हुए कई बड़े नक्सली हमलों का मास्टरमाइंड होने के आरोप रहे हैं। ऐसे व्यक्ति के संबंध में किसी भी प्रकार का सकारात्मक या महिमामंडन करने वाला बयान देना दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।

उन्होंने कहा कि राज्य में नक्सलवाद के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है और बस्तर क्षेत्र में विकास कार्यों को गति दी जा रही है। ऐसे समय में कांग्रेस नेताओं के बयानों से गलत संदेश जा रहा है।

भाजपा जिला अध्यक्ष ने कांग्रेस नेतृत्व से यह स्पष्ट करने की मांग की कि क्या पार्टी अपने विधायक के कथित बयान से सहमत है। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस विधायक सार्वजनिक रूप से बिना शर्त माफी नहीं मांगते हैं, तो भाजपा इस मुद्दे को लेकर सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेगी।

भाजपा ने यह भी कहा कि नक्सली हिंसा में अपने परिजनों को खो चुके परिवारों की भावनाओं का सम्मान किया जाना चाहिए और सार्वजनिक जीवन से जुड़े जनप्रतिनिधियों को अपने वक्तव्यों में सावधानी बरतनी चाहिए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button