छत्तीसगढ़सक्ती

Sakti – नौकरी नियमित करने के नाम पर 5 लाख रुपये लेने का आरोप, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक सक्ती के नोडल अधिकारी अश्विनी पाण्डेय के खिलाफ शिकायत

सक्ती – जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित, सक्ती के नोडल अधिकारी अश्विनी पाण्डेय पर एक कर्मचारी से नौकरी नियमित करने के नाम पर 5 लाख रुपये लेने तथा शोषण करने का आरोप लगाया गया है। यह आरोप कर्मचारी पीताम्बर निषाद ने लगाया है।

पीताम्बर निषाद का आरोप है कि अश्विनी पाण्डेय ने सेवा नियमित कराने का आश्वासन देकर 5 लाख रूपये की मांग की गई और इस संबंध में आर्थिक लेन-देन भी हुआ। लेकिन अश्विनी पाण्डेय द्वारा उन्हें नियमित नहीं किया गया, जिसके बाद पीताम्बर निषाद मामले की शिकायत जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक बिलासपुर के अध्यक्ष से लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत में आरोपों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है। वहीं, मामले के सामने आने के बाद सहकारी बैंक से जुड़े कर्मचारियों और विभागीय हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

फिलहाल, अश्विनी पाण्डेय की ओर से इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मामले की सत्यता शिकायत की जांच और संबंधित अधिकारियों की कार्रवाई के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button