
सक्ती – जिला साहू संघ सक्ती के जिला स्तरीय निर्वाचन की प्रक्रिया मालखरौदा स्थित सद्भावना भवन में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। निर्वाचन में प्रकाश साहू ने जिला अध्यक्ष के रूप बड़ी जीत हासिल किया. युवा नेतृत्व को संगठन की कमान सौंपे जाने से स्वजातीय बंधुओं में हर्ष और उत्साह का माहौल देखने को मिला.
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में पुरुष उपाध्यक्ष पद पर मेम साहू, महिला उपाध्यक्ष पद पर रीतू साहू, पुरुष संगठन सचिव के रूप में प्रहलाद साहू तथा महिला संगठन सचिव के रूप में षडेश्वरी साहू ने जीत दर्ज की है.
निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें समाज के वरिष्ठजन एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे. नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को समाज के वरिष्ठजनों और सदस्यों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. इस अवसर पर समाजजनों ने उम्मीद जताई कि नई टीम संगठन को और अधिक मजबूत करेगी तथा समाजहित, एकता, शिक्षा एवं युवाओं की भागीदारी को लेकर प्रभावी कार्य करेगी. जिला साहू संघ सक्ती में इस नए नेतृत्व से संगठन में नई ऊर्जा और दिशा मिलने की आशा व्यक्त की जा रही है.