Janjgir-Champa : अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना के तहत चांपा रेलवे स्टेशन का लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से होगा यात्रियों को लाभ


जांजगीर चाम्पा – अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना के अंतर्गत नवविकसित चांपा रेलवे स्टेशन का लोकार्पण शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया। समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, सांसद कमलेश जांगड़े, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, भाजपा जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े, डीआरएम शामिल हुए.
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना के तहत देशभर के रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है, ताकि यात्रियों को सुरक्षित, स्वच्छ, सुगम और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। चांपा रेलवे स्टेशन के नए स्वरूप से यात्रियों को आधुनिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा, वहीं क्षेत्र में व्यापार, पर्यटन और रोजगार की संभावनाओं को भी बढ़ावा मिलेगा।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्रालय के प्रति क्षेत्र को आधुनिक रेलवे स्टेशन की सौगात देने के लिए आभार व्यक्त किया गया।
