
सक्ती – जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के नंदेली गांव में आयोजित रामनामी बड़े भजन मेला में जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू शामिल हुए. इस अवसर पर उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की. विधायक के आगमन से रामनामी समुदाय सहित ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया.
इस दौरान जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू ने कहा कि हमारे जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के नंदेली गांव में रामनामी बड़े भजन मेला का आयोजन होना हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है. रामनामी समुदाय के लोग इस भव्य धार्मिक आयोजन के लिए बधाई के पात्र हैं.
रामनामी बड़े भजन मेला में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जहां भजन-कीर्तन और राम नाम के जयघोष से पूरा गांव भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया.