
Sakti : राज्य सरकार द्वारा जमीन की गाइडलाइन दरों में 100 से 800 प्रतिशत तक की भारी वृद्धि किए जाने के विरोध में सक्ती के हटरी धर्मशाला में जमीन कारोबार से जुड़े व्यापारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई. बैठक में सर्वसहमति से “प्रॉपर्टी संघ सक्ती” का गठन किया गया.
गठन के दौरान राहुल अग्रवाल को निर्विरोध संघ का जिला अध्यक्ष चुना गया, उपाध्यक्ष – राजेश अग्रवाल (बाबा), सोनू कुरैशी, कालू रघुनाथ, सचिव – हरीश अग्रवाल (कालू), सहसचिव – रमेश देवांगन, कोषाध्यक्ष – गोलू, संरक्षक – सक्ती नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, जगदीश बंसल, अरुण अग्रवाल, चमन अग्रवाल को बनाए गए.
बैठक में निर्णय लिया गया कि गाइडलाइन दरों में की गई बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ 8 दिसम्बर को सुबह 11:30 बजे अग्रसेन चौक में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। संघ ने आम नागरिकों से भी इस आंदोलन में शामिल होने की अपील की. व्यापारियों का कहना है कि इतनी भारी वृद्धि से जमीन की खरीद-बिक्री ठप पड़ेगी और आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा, जिसे किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जाएगा.