छत्तीसगढ़जैजैपुरडभरामालखरौदासक्ती

Sakti : खबर का बड़ा असर, घिवरा धान खरीदी केन्द्र में नई तैनाती, किसानों ने ली राहत की सांस

सक्ती – घिवरा धान खरीदी केन्द्र में आखिरकार कंप्यूटर ऑपरेटर को लेकर चल रही असमंजस की स्थिति खत्म हो गई है. खबर प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया है. घिवरा सहकारी समिति के संस्था प्रबंधक जगदीश कश्यप ने सुरेश देवांगन का नाम कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में प्रस्तावित किया है, जिसके बाद उन्हें केन्द्र में कम्प्यूटर ऑपरेटर की जिम्मेदारी सौंप दी गई है.

इधर, कलेक्टर के आदेश के बावजूद पूर्व में पदस्थ लक्ष्मीनारायण मांझी ने ज्वाइनिंग नहीं की थी, जिसके चलते खरीदी केन्द्र में अफरा–तफरी का माहौल बन गया था. कंप्यूटर ऑपरेटर के अभाव में किसानों को धान बेचने में भारी परेशानी उठानी पड़ रही थी. खबर के प्रकाशित होते ही जिम्मेदार अधिकारियों की नींद टूटी और त्वरित कार्यवाही की गई है जिसके बाद ग्रामीणों व किसानों ने राहत की सांस ली है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button