
सक्ती – डभरा थाना क्षेत्र के नवापारा गांव में दो बाइक की आपस में टकराने से भीषण सड़क हादसा हो गया. टक्कर में बाइक सवार युवक आनंद सिदार की दर्दनाक मौत हो गई है, वही दूसरी बाइक पर सवार विक्रम चौहान और टीकम चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए है. जिसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डभरा ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है.
मामले में डभरा थाना के ASI हरनारायण ताम्रकार ने बताया कि नवापारा गांव के रहने वाले विक्रम चौहान और टीकम चौहान बाइक में सवार होकर डभरा से अपने गांव नवापारा जा रहे थे और आनंद सिदार बाइक में सवार होकर नवापारा से डभरा जा रहा था तभी दोनों की बाइक नवापारा गांव में ही आपस में टक्कर हो गई. जिससे आनंद सिदार की मौत हो गई है. वहीं, विक्रम चौहान और टीकम चौहान गंभीर रूप से घायल हो गया है, घायलों का डभरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज जारी है. वहीं मृतक आनंद सिदार के शव को पंचनामा कार्रवाई कर मर्चुरी में रखवा दिया गया है.