छत्तीसगढ़जैजैपुरडभरामालखरौदासक्ती

Sakti : सांसद कमलेश जांगड़े के प्रयास से मिली बड़ी सफलता, सक्ती स्टेशन पर गोंडवाना एक्सप्रेस का ठहराव शुरू, नगरवासी बने ऐतिहासिक पल के साक्षी

सक्ती – जांजगीर-चांपा लोकसभा सांसद कमलेश जांगड़े के निवेदन पर केंद्रीय रेल मंत्री माननीय अश्वनी वैष्णव ने त्वरित निर्णय लेते हुए गोंडवाना एक्सप्रेस ट्रेन का सक्ती रेलवे स्टेशन में ठहराव स्वीकृत किया है. 23 जनवरी से गोंडवाना एक्सप्रेस का सक्ती स्टेशन पर नियमित ठहराव प्रारंभ हो गया है. इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं रेलवे विभाग के अधिकारियों ने सांसद कमलेश जांगड़े और रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त किया है. कार्यक्रम में बिलासपुर रेल मंडल के डीआरएम एवं रेलवे स्टाफ भी मौजूद रहे.

सभा को संबोधित करते हुए सांसद कमलेश जांगड़े ने कहा कि क्षेत्रवासियों ने उन्हें सांसद बनाकर दिल्ली भेजा है और वे अपने लोकसभा क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हैं. सांसद ने कहा कि क्षेत्र की जनभावनाओं के अनुरूप रेलवे स्टेशन में यात्री सुविधाओं के विस्तार हेतु वे लगातार केंद्र सरकार से संवाद करती रही हैं. इसी कड़ी में आज गोंडवाना एक्सप्रेस का ठहराव सक्ती को मिला है. इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया है.

भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल ने सांसद की सराहना करते हुए कहा कि सक्ती में गोंडवाना एक्सप्रेस का ठहराव दिलाने के लिए सांसद कमलेश जांगड़े को हमेशा याद किया जाएगा. रेल यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सक्ती रेलवे स्टेशन के विकास के लिए प्रयास जारी रहेंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button