छत्तीसगढ़सक्ती

Sakti : जिला साहू संघ सक्ती के जिलाध्यक्ष डॉ. खिलावन साहू के अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न, तहसील साहू संघ सक्ती का चुनाव सम्पन्न, प्रकाश साहू बने अध्यक्ष

सक्ती – जिला साहू संघ सक्ती के जिलाध्यक्ष डॉ. खिलावन साहू की अध्यक्षता में तहसील साहू संघ सक्ती का चुनाव सम्पन्न हुआ। यह चुनाव प्रक्रिया जिला चुनाव पर्यवेक्षक की उपस्थिति में सक्ती के राधा मंदिर परिसर में आयोजित बैठक के दौरान पूरी की गई, जिसमें बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित रहे। चुनाव में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें तहसील अध्यक्ष प्रकाश साहू, उपाध्यक्ष शिवराम साहू, महिला उपाध्यक्ष ऋतू साहू, संगठन सचिव धनीदास साहू, महिला संगठन सचिव मोहनमति साहू, सचिव चेतन साहू, कोषाध्यक्ष प्रकाश साहू, संरक्षक तुलसी साहू एवं महिला प्रकोष्ठ संयोजक नर्मदा साहू को दायित्व सौंपा गया।

चुनाव प्रक्रिया में पर्यवेक्षक रामलाल साहू तथा सहायक पर्यवेक्षक मुकेश साहू की सक्रिय भूमिका रही, जिनके मार्गदर्शन में चुनाव सम्पन्न हुआ।

डॉ खिलावन साहू ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए समाज को संगठित कर शिक्षा, सामाजिक एकता एवं विकास के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री मेघाराम साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष कंवलधर साहू, बम्हनीडीह तहसील अध्यक्ष रूपनारायण साहू, महामंत्री शुखचरण साहू, कोषाध्यक्ष पुरन साहू, भोलाशंकर साहू सहित अनेक वरिष्ठ सामाजिक पदाधिकारी एवं समाज के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button