
सक्ती – जनपद पंचायत मालखरौदा के अध्यक्ष कवि वर्मा ग्राम पंचायत रनपोटा में आयोजित परम पूज्य गुरुघांसीदास बाबा जी के तीन दिवसीय सतनाम मेला कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित किया और सतनाम के मार्ग पर चलने का संदेश दिया.
कार्यक्रम में पूर्व विधायक एवं जिला पंचायत सक्ती के सदस्य निर्मल सिन्हा, जिला पंचायत सदस्य रमौतीन बंजारे सहित बड़ी संख्या में गणमान्य ग्रामीण उपस्थित रहे.