छत्तीसगढ़सक्ती

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष नीरेंद्र साहू पहुंचे सक्ती, समाज के लोगों ने किया आत्मीय स्वागत

सक्ती – छग प्रदेश साहू संघ के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित के पश्चात आज टीम के साथ आभार प्रदर्शन करने सक्ती जिले के लवसरा गांव पहुंचे. जहां उनका आत्मीय स्वागत किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मां कर्मा के तैलचित्र के समक्ष पूजा-अर्चना कर की गई, तत्पश्चात मंचीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

इस दौरान प्रदेश साहू संघ के नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष नीरेंद्र साहू ने कहां कि साहू समाज की विकृतियों को दूर करने का प्रयास किया जाएगा, समाज उत्साहित है और हर दिशा में काम करने को तैयार है, समाज समरसता की ओर आगे बढ़ना चाहता है और समाज में एक जुटता होनी चाहिए, समाज में सुधार लाने के लिए विभिन्न परिस्थितियों पर चर्चा करते हुए कार्यशाला आयोजित की जाएगी.

इस दौरान नव निर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश साहू, तिलकराम साहू, साधना साहू, प्रदेश संगठन सचिव सुनील साहू, चंद्रावती साहू, प्रदेश संयुक्त सचिव बीना साहू, प्रदीप साहू, सक्ती जिला अध्यक्ष एवं सक्ती के पूर्व विधायक डॉ. खिलावन साहू, जांजगीर-चाम्पा जिला अध्यक्ष एवं जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू, पूर्व मंत्री मेघा राम साहू, कोरबा जिलाध्यक्ष गिरजा साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष कंवलधर साहू, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अमृत लाल साहू, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन कुमारी साहू, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष नीलम साहू, कार्यकारी अध्यक्ष राम नरेश साहू, उपाध्यक्ष सुरेश साहू, तुलसी साहू, ,महामंत्री शुकचरण साहू, कोषाध्यक्ष डॉ पुरन साहू, सचिव प्रहलाद साहू, लोकेश साहू, दीपक साहू, गोविंदा साहू, घनश्याम साहू, भोला शंकर साहू समेत अन्य पदाधिकारी और समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button