
सक्ती – लवसरा परिक्षेत्र साहू संघ में शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में जिला साहू संघ सक्ती के जिला अध्यक्ष प्रकाश साहू ने लवसरा परिक्षेत्र के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई तथा प्रमाण पत्र का वितरण किया। शपथ ग्रहण करने वालों में परिक्षेत्र अध्यक्ष भोलाशंकर साहू, उपाध्यक्ष राकेश साहू, महिला उपाध्यक्ष सुनैना साहू, संगठन सचिव शांतिलाल साहू, महिला संगठन सचिव, सचिव दिलीप साहू, कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश साहू, रजनी साहू शामिल रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा भक्त माता कर्मा के तैलचित्र के समक्ष पूजा-अर्चना कर की गई, तत्पश्चात विधिवत कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
इस अवसर पर जिला साहू संघ सक्ती के जिला अध्यक्ष प्रकाश साहू ने कहा कि लवसरा गांव की मिट्टी में उनकी आत्मा बसती है। समाज ने उन्हें जिला अध्यक्ष का दायित्व सौंपा, इसके लिए उन्होंने समाज के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि साहू समाज आज हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है, समाज में जागरूकता बढ़ी है और शिक्षा के माध्यम से समाज की दशा व दिशा में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है।
इस दौरान पूर्व मंत्री मेघाराम साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष कँवलघर साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. खिलावन साहू, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष नीलम साहू, जिला उपाध्यक्ष रीतू साहू, जिला संगठन सचिव प्रहलाद साहू, सक्ती तहसील अध्यक्ष प्रकाश साहू, डभरा तहसील अध्यक्ष ताराचंद साहू, बम्हनीडीह के पूर्व तहसील अध्यक्ष रूपनारायण साहू तथा जांजगीर जिला साहू संघ के कोषाध्यक्ष हेमंत साहू, जिला पंचायत सदस्य शांति ताराचंद साहू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य तुलसी साहू सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल आयोजन भोलाशंकर शंकर साहू परिक्षेत्र अध्यक्ष लवसरा एवं समस्त परिक्षेत्र पदाधिकारियों द्वारा किया गया.