छत्तीसगढ़सक्ती

Sakti : केरीबंधा में गूंजा खेल और संस्कृति का संदेश, कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न, भाजपा अजजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव हुए शामिल

सक्ती – केरीबंधा गांव में आयोजित राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन समारोह खेल भावना, सामाजिक एकजुटता और ग्रामीण संस्कृति के उत्सव के रूप में भव्यता के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पूर्व राज्यसभा सांसद, भाजपा अजजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव एवं सक्ती कलेक्टर अमृत विकास तोपनो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। आयोजन का सफल संचालन आयोजक भाजपा प्रदेश मंत्री विद्या सिदार के नेतृत्व में किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए समीर उरांव ने कहा कि गांवों की संस्कृति और परंपराओं को जीवंत बनाए रखने में कबड्डी जैसे पारंपरिक खेलों की अहम भूमिका है। ऐसे आयोजन युवाओं को नशे और भटकाव से दूर रखकर अनुशासन, भाईचारे और टीम भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने युवाओं से खेलों को करियर के रूप में अपनाने और नियमित अभ्यास के जरिए राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का आह्वान किया।

आयोजक विद्या सिदार ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को मंच देना और उनकी प्रतिभा को पहचान दिलाना है। समापन अवसर पर विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए गए। रोमांचक मुकाबलों और दर्शकों के उत्साह ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button