

सक्ती – शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मसानियाकला में शाला प्रवेशोत्सव एवं सरस्वती साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद कमलेश जांगड़े शामिल हुईं।
सांसद कमलेश जांगड़े ने छात्राओं को सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत साइकिलों का वितरण किया। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन और मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार एवं जनप्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को नई शैक्षणिक यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं, जनप्रतिनिधि, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
