
सक्ती – घिवरा गांव में आगामी अखण्ड श्री राम नाम सप्ताह यज्ञ को लेकर धार्मिक वातावरण देखने को मिला। आयोजन के शुभारंभ से पूर्व गांव के ग्राम्य देवी-देवताओं को पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ निमंत्रण दिया गया। इस अवसर पर हरि कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामवासी शामिल हुए।
ग्रामीणों द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कर नारियल अर्पित करते हुए ग्राम्य देवी-देवताओं से आयोजन के सफल संपन्न होने की कामना की गई। जानकारी के अनुसार अखण्ड श्री राम नाम सप्ताह यज्ञ का आयोजन 21 जनवरी से 28 जनवरी तक किया जाएगा।
धार्मिक आयोजन को लेकर गांव में उत्साह का माहौल है। आयोजन समिति एवं ग्रामीणों ने बताया कि राम नाम सप्ताह के दौरान प्रतिदिन भजन-कीर्तन, राम नाम जप एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजन को लेकर गांव में खुशी की लहर है और सभी ग्रामीण बढ़-चढ़कर तैयारियों में जुटे हुए हैं।