छत्तीसगढ़सक्ती

Sakti : सेवा सहकारी समिति नगरदा में धान खरीदी का शुभारंभ, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए पूर्व विधायक डॉ. खिलावन साहू

सक्ती – सक्ती विधानसभा क्षेत्र के सेवा सहकारी समिति नगरदा में धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सक्ती के पूर्व विधायक एवं भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश महामंत्री डॉ. खिलावन साहू उपस्थित रहे।

संबोधन में डॉ. खिलावन साहू ने छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार की धान खरीदी व्यवस्था की सराहना की। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार के प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना किसानों के लिए बड़ी सहायक सिद्ध हुई है।

कार्यक्रम में सक्ती जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष राठौर, जनपद सदस्य गुलेश्वरी कंवर, सरपंच बी.एल. यादव, समिति अध्यक्ष गोपाल जायसवाल, रामदयाल कंवर, मत्तू लाल यादव, सुफल बरेठ, विजेंद्र कंवर, विनोद जायसवाल, संतोष साहू, टेकचंद कंवर, दीपक राठौर, सुलोचना प्रजापति, लाभो कुंभकार, चंद्रकुमार साहू, दिनेश राठौर, अजय बरेठ, कौशल साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button