
सक्ती – भारतीय जनता पार्टी सक्ती की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन भाजपा जिलाध्यक्ष अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल की अध्यक्षता में सक्ती के हटरी धर्मशाला में किया गया. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में अक्षय ऊर्जा के अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी शामिल हुए.
भूपेंद्र सवन्नी ने संगठनात्मक मजबूती पर सारगर्भित विचार रखे तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा करते हुए सभी कार्यकर्ताओं से तय कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया. बैठक का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त करना तथा आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की प्रभावी तैयारी करना है.
इस बैठक में भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी एवं जिला कार्यसमिति सदस्य, विभिन्न मोर्चों के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री, मंडल पदाधिकारी, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्य, जनपद पंचायत के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, नगरीय निकायों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, सक्ती विधानसभा के शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक, सह-संयोजक तथा बूथ स्तर के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए.
इस दौरान जिला संगठन प्रभारी मनोज शर्मा, विधानसभा प्रभारी राजेंद्र राजपूत, प्रदेश मंत्री विद्या सिदार, सक्ती विधानसभा के पूर्व विधायक डॉ. खिलावन साहू, संयोगिता सिंह जूदेव, कृष्णकांत चंद्रा समेत जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.