
सक्ती – सक्ती विधानसभा के ग्राम पंचायत चौरा बरपाली में सक्ती विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश महामंत्री डॉ. खिलावन साहू ने मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और 5 लाख रुपए की लागत से बनने वाले सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन किया. यहां ग्रामीणों ने पूर्व विधायक डॉ खिलावन साहू को अपने बीच पाकर काफी गदगद नजर आए. विदित हो कि डॉ खिलावन साहू के विधायक कार्यकाल में ग्राम पंचायत चौरा बरपाली का भरपूर विकास हुआ था जिसमें प्रमुख रूप सेन्द्री से चौरा बरपाली , गिधौरी से चौराबरपाली सड़क का डामरीकरण, नया पंचायत गठन एवं उसका भवन निर्माण ,गांव की 80%गलियों का सी सी रोड डॉ खिलावन साहू के कार्यकाल में बना था. बचे हुए अधिकांश कार्य डॉ साहू की बड़ी दीदी जनपद पंचायत सदस्य राधा साहू ने पूरा कराया. ग्राम पंचायत देवरमाल के सरपंच योगेन्द्र साहू एवं ग्रामवासियों की मांग पर डॉ खिलावन साहू ने 5 लाख रुपए की स्वीकृति दिलायी थी.
इस दौरान ग्राम पंचायत देवरमाल के सरपंच योगेंद्र साहू ,चौराबरपाली के सरपंच प्रतिनिधि जीवनलाल कंवर, पूर्व सरपंच प्रतिनिधी हीरा साय यादव, अमृत लाल कंवर, लक्ष्मण सतनामी, किशन सतनामी, रमेश कुमार, पीरित राम, डॉ धनंजय साहू, किशन कंवर, संतोष चौहान समेत ग्रामीण काफी संख्या में मौजूद रहे.
