छत्तीसगढ़जैजैपुरडभरामालखरौदासक्ती

Sakti : धान खरीदी में कटौती से भड़के किसान, सड़कों पर उतरे, विधायक बालेश्वर साहू ने दिया समर्थन

सक्ती – जिले में धान खरीदी केन्द्रों पर किसानों से धान नहीं लिए जाने और भारी कटौती किए जाने के विरोध में किसानों का आक्रोश फूट पड़ा है। दर्राभांठा, ओड़ेकेरा सहित कई धान खरीदी केन्द्रों पर किसानों ने सड़क पर उतरकर चक्काजाम किया है। दर्राभांठा में किसानों के समर्थन में जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू मौके पर पहुंचे।

किसानों का आरोप है कि टोकन कटने और सत्यापन हो जाने के बाद भी उनका धान नहीं लिया जा रहा है, वहीं खरीदी प्रभारी द्वारा 40 प्रतिशत की कटौती कर मात्र 60 प्रतिशत धान ही लेने की बात कही जा रही है, जिससे किसान बेहद परेशान हैं। दर्राभांठा में किसानों के समर्थन में पहुंचे जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद से किसान लगातार परेशान हैं। विधायक ने कहा कि खेती के समय किसानों को खाद नहीं मिला और अब जब धान बेचने का समय आया तो टोकन कटने के बाद भी धान खरीदी में कटौती कर किसानों का शोषण किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व में टोकन नहीं कटने से परेशान होकर कई किसानों ने आत्महत्या का प्रयास तक किया है। आज जब किसान अपना धान लेकर खरीदी केन्द्र पहुंचे तो उनसे 40 प्रतिशत कटौती की बात कही गई, जिससे किसानों में भारी आक्रोश है। किसान अब अपने हक और अधिकार की लड़ाई के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button