छत्तीसगढ़बिलासपुर

डी. पी. विप्र महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक दीपक कुमार कश्यप को मिली डॉक्टरेट की उपाधि

सक्ती – डी. पी. विप्र महाविद्यालय बिलासपुर में कार्यरत सहायक प्राध्यापक दीपक कुमार कश्यप को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल हुई है। उन्हें कलिंगा यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट (पीएचडी) की उपाधि प्रदान की गई है।

डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त होने पर उनके परिवार में हर्ष का माहौल है। इस उपलब्धि पर उनके पिता मनीराम कश्यप, माता सुशीला कश्यप, भाई अमर, मामा बुधेश्वर एवं बहन लीना सहित शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। दीपक कुमार कश्यप की इस सफलता को शैक्षणिक जगत के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button